फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीआईसी किलकिलेश्वर में प्रतियोगिताए हुई आयोजित, गढ़वाल विवि में चला सफाई अभियान

जीआईसी किलकिलेश्वर में प्रतियोगिताए हुई आयोजित, गढ़वाल विवि में चला सफाई अभियान

Tue, 03 Oct 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी किलकिलेश्वर में प्रतियोगिताए हुई आयोजित, गढ़वाल विवि में चला सफाई अभियान

विज्ञापन
श्रीनगर। जीआईसी किलकिलेश्वर में स्वच्छता मिशन कार्यक्रम के तहत निबंध, वाद-विवाद, चित्रकला व क्वीज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जबकि गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। मंगलवार को विद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अनुराधा भंडारी व रंजना गैरोला प्रथम, शिवानी पंवार द्वितीय तथा शिवानी गैरोला तीसरे स्थान पर रही। क्वीज प्रतियोगिता के ग्रुप प्रथम में आयुष नेगी व ललित मोहन प्रथम, ग्रुप थ्री के रविंद्र व अजय द्वितीय और ग्रुप दो के सूरज एवं सुनील तृतीय स्थान पर रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंकित कठैत पहले व अजय दूसरे स्थान पर रहे। विद्यालय में भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से दिए र्गए ‘इंधन बचत में छोटे-छोटे कदम, बड़ा बदलाव ला सकते है’ विषय पर भी निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अंकित को पहला और आयुष नेगी को दूसरा स्थान हासिल हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह रावत, प्रवक्ता शिव प्रसाद रतूड़ी, रविंद्र मिया, सुमेर कंडारी, उदय भानु बिष्ट, सुरेंद्र सिंह कठैत आदि मौजूद थे। दूसरी ओर गढ़वाल विवि चौरास परिसर के स्वामी विवेकानंद छात्रावास के छात्रों ने परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर छात्रावास अधीक्षक बृजेश गांगिल, आशु अहमद, शिवाजी मौर्य, श्रीकांत कुकरेती, अफजल, हर्षित नेगी, शुभांकर, आफताब आलम, अखिलेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed