फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बनारस कांड पर फूटा महिला कांग्रेस का गुस्सा

बनारस कांड पर फूटा महिला कांग्रेस का गुस्सा

Wed, 27 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बनारस कांड पर फूटा महिला कांग्रेस का गुस्सा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ महिला कांग्रेेस की कार्यकर्ताओं का गुस्सा बरकरार है। कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संतोष चौहान के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कनखल चौक बाजार में एकत्रित होकर केंद्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान डा. संतोष चौहान ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने नवरात्र में जिस तरह बेटियों पर लाठीचार्ज कराया वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष किरण सिंह और विमला पांडे ने कहा कि छात्राओं पर पुलिस बर्बरता की जितनी निन्दा की जाए कम है। उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम है। अंजू द्विवेदी ने भाजपा पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि बेटियों पर लाठियां बरसा कर आखिर सरकार क्या संदेश देने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व सभासद यशोदा रानी, यशवंत सैनी, तरुण नैयर, प्रदीप आहूजा, अशोक उपाध्याय, अरशद अब्बासी, बीना कपूर, ग्रेस कश्यप, सुमन अग्रवाल, निश शर्मा, प्रतिमा शर्मा, हमीदा प्रतिभा, नीलम धीमान, राजवती, जाहिरा, प्रदीप आहूजा, हरिद्वारी लाल आदि ने विचार रखे। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed