{"_id":"59cbd77e4f1c1bab538b4b16","slug":"150653124118-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में पहुंची चमोली, धारचुला, कालसी व सितारगंज की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में पहुंची चमोली, धारचुला, कालसी व सितारगंज की टीमें
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। अनुसूचित जनजाति बालक वर्ग की राज्य आमंत्रण वालीबाल प्रतियोगिता में चमोली, धारचूला, कालसी व सितारगंज की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। बुधवार को मैच का शुभारंभ चमोली वॉलीबाल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक रावत ने किया। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा।
जिला खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन पहला मैच चमोली और खटीमा के बीच खेला गया, जिसमें चमोली की टीम ने 25-18 व 25-18 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में सितारगंज ने डुंडा की टीम को 25-15 व 25-17 से पराजित किया। इसी तरह तीसरे मैच में चमोली की बी टीम ने कालसी की टीम को 25-23 व 29-17 से तथा चौथे मैच में खटीमा ने रामनगर की टीम को दो सैटों में 25-15 व 25-15 के अंतर से हराया। बृहस्पतिवार को चमोली की बी टीम व धारचूला तथा कालसी व सितारगंज के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। इस मौके पर कमल किशोर, गोपाल बिष्ट, शैलेंद्र पंवार, नवीन कुंवर, रमेश पंखोली, संगीता तिवारी और संतोषी नेगी आदि मौजूद थे।