{"_id":"59cbd6914f1c1bb6538b4a7e","slug":"1506531003913-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 नवंबर को देवाल में नि:शुल्क सेना भर्ती प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 नवंबर को देवाल में नि:शुल्क सेना भर्ती प्रशिक्षण
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। यूथ फाउंडेशन की ओर से गढ़वाल के चार जिलों में नि:शुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संगठन से जुड़े तथा जय हो छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन दानू ने कहा कि यूथ फाउंडेशन की ओर से नि:शुल्क सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 13 नवंबर को रखा गया है। दानू ने सभी युवाओं से अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील की। दर्शन दानू ने बताया कि यूथ फाउंडेशन की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में 10 नवंबर से 17 नवंबर तक ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं। 10 नवंबर को गौचर में, 11 को गोपेश्वर, 12 को गैरसैंण, 13 को देवाल, 14 को घाट, 15 को जोशीमठ, 16 को उर्गम तथा 17 नवंबर को नीती में नि:शुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।