{"_id":"59c934854f1c1bf2538b459f","slug":"150635844516-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के छात्रों ने फूंका यूपी सरकार व बीएचयू कुलपति का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के छात्रों ने फूंका यूपी सरकार व बीएचयू कुलपति का पुतला
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बीएचयू में हुए बवाल की आंच गढ़वाल विवि तक पहुंच गई है। बीएचयू में छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध में शांति मार्च निकाल रहे छात्र-छात्राओं पर लाठी चार्ज किए जाने से आक्रोशित गढ़वाल विवि के छात्रों ने यूपी सरकार व बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंका। छात्रों ने बीएचयू के कुलपति को हटाए जाने की मांग भी की।
सोमवार को गढ़वाल विवि के छात्रों ने बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, सचिव देवकांत देवराड़ी व पूर्व छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडे के नेतृत्व में विवि गेट के समक्ष यूपी सरकार व बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंका। आइसा नगर अध्यक्ष शिवानी पांडे ने कहा कि छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध में शांतिपूर्वक मार्च कर रहे बीएचयू के छात्रों पर लाठी चार्ज किया जाना दमनात्मक कार्रवाई है। बिड़ला परिसर छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार व सचिव देवकांत देवराड़ी ने कहा कि यूपी सरकार छात्रों की आवाज दबाना चाहती है। विरोध स्वरूप बिड़ला परिसर के छात्रों ने विवि गेट पर यूपी सरकार व बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंका। छात्रों ने बीएचयू के कुलपति को हटाए जाने की मांग भी की है। पुतला दहन करने वालों में जय हो, आर्यन, आइसा व डीएसओ के कार्यकर्ता शामिल थे।