{"_id":"59c933a34f1c1bce538b45ca","slug":"15063582197-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड की प्रतिभाओं को निखारेगा डीपीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड की प्रतिभाओं को निखारेगा डीपीएल
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने का काम अब डीपीएल (देहरादून प्रीमियर लीग) करेगा। इस प्रीमियर लीग में उत्तराखंड की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। तीन चरणों में लीग के मैच हरिद्वार, देहरादून और मसूरी में कराए जाएंगे, जबकि क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच देहरादून में ही होंगे।
उत्तराखंड की रणजी टीम न होने से खिलाड़ियों को दूसरे प्रदेश में जाकर रणजी खेलना पड़ता है। अब खिलाड़ी डीपीएल के माध्यम से अपने खेल में निखार ला सकेंगे और खिलाड़ियों को अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा। वैसे तो डीपीएल वर्ष 2014 से होता आ रहा है, लेकिन इस बार लीग के मैचों को तीन जगह कराने का निर्णय लिया गया है। इस लीग में भारतीय टीम के टी- 20 खिलाड़ी ऋषभ पंत भी हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
डीपीएल (देहरादून प्रीमियर लीग) आयोजित कराने वाली टी 20 क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव जावेद बट्ट ने पत्रकार वार्ता में बताया कि टूर्नामेंट में उत्तराखंड की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। एक से 8 अक्तूबर तक हरिद्वार के भल्ला कालेज स्टेडियम में, 10 से 18 देहरादून के तनिष्क क्रिकेट अकादमी और 23 से 30 अक्तूबर के बीच सर्वे आफ इंडिया मसूरी के मैदान में लीग मैच खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले देहरादून में ही होंगे। बताया कि लीग की विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता को 31 हजार रुपये का चेक दिया जाएगा, जबकि मैन ऑफ द सिरीज चुने जाने वाले खिलाड़ी को मोटर साइकिल दी जाएगी। बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ तीन चरणों में होगा और शुभारंभ के दौरान रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गिरधर शर्मा, अंकुर शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, अशोक गिरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन