{"_id":"59c6967e4f1c1b30688b6164","slug":"150618691511-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल-खेता मोटर मार्ग के मलबे से हुआ पंचायत भवन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल-खेता मोटर मार्ग के मलबे से हुआ पंचायत भवन क्षतिग्रस्त
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। देवाल-खेता मोटर मार्ग के निर्माण से क्षतिग्रस्त मेलखेत ग्राम पंचायत के भवन का मुआवजा चार साल बाद भी नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों ने विधायक, डीएम तथा ईई को ज्ञापन भेजकर 30 सितंबर तक जल्द मुआवजा न मिलने पर चक्का जाम और अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।
मेलखेत की प्रधान तुलसी देवी तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा जोशी ने बताया कि पीएमजीएसवाई ने देवाल-खेता मोटर मार्ग के 21 किलोमीटर तक मेलखेत नाले में मोटर पुल बनाया था। इस पुल के मलबे से मेलखेत का पंचायत भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। विभागीय जेई की ओर से अगस्त माह में मुआवजा देने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है। वहीं पीएमजीएसवाई के ईई बीएस रावत ने बताया कि मेलखेत के क्षतिग्रस्त पंचायत भवन के मुआवजे की फाइल चीफ इंजीनियर को भेजी गई है। स्वीकृति मिलने पर मुआवजे का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन