फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्र-छात्राओं के आवागमन के लिए बस सेवा लगाने की मांग

छात्र-छात्राओं के आवागमन के लिए बस सेवा लगाने की मांग

Fri, 22 Sep 2017 09:51 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं के आवागमन के लिए बस सेवा लगाने की मांग
श्रीनगर। केंद्रीय गढ़वाल विवि के स्वामी राम तीर्थ परिसर बादशाहीथौल (टिहरी) के छात्र नेताओं ने कुलपति प्रो. जेएल कौल से मुलाकात कर कैंपस की समस्याओं के निराकरण की मांग की। कुलपति ने छात्रों की मांगों पर सहमति जताते हुए निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसआरटी परिसर टिहरी के छात्र संघ अध्यक्ष सुशील रावत और सचिव बृजेश खाती के नेतृत्व में छात्र नेताओं का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला। छात्र नेताओं ने बताया कि लंबे समय से कैंपस के लिए बस सेवा की मांग की जा रही है। उन्होंने परिसर के लिए दो बस लगाने की मांग की। परिसर के निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि पूर्व में बस सेवा के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे, लेकिन प्रतिमाह 50 हजार रुपये में कोई बस मालिक तैयार नहीं हुआ। कहा कि बस लगाने के लिए अतिरिक्त धनराशि की जरूरत पड़ेगी। छात्र नेताओं का कहना था कि अतिरिक्त धनराशि विवि मुहैया करवाए। उन्होंने परिसर की चाहरदीवारी न बनने पर भी रोष जताया। छात्रों ने कैंपस मेंटीनेंस के लिए बजट, वाई-फाई और बायोमीट्रिक हाजिरी व्यवस्था शीघ्र करने की भी मांग की। कुलपति ने बस सेवा के लिए वार्षिक 5-6 लाख रुपये मदद करने का आश्वासन दिया। कुलपति ने बताया कि अन्य काम भी कराए जाएंगे, लेकिन अभी बजट उपलब्ध नहीं हुआ है। वार्ता में प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी, वित्त अधिकारी डा. पदमाकर मिश्र, छात्र नेता अक्षत बिज्ल्वाण, प्रभात पुरोहित, प्रदीप सजवाण और राहुल बिज्ल्वाण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed