{"_id":"59c29d134f1c1b0d6c8b4769","slug":"15059264534-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों व कर्मचारियों की सूची पुलिस को सौंपने से कतरा रहे निजी विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों व कर्मचारियों की सूची पुलिस को सौंपने से कतरा रहे निजी विद्यालय
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर व आस-पास के क्षेत्र में संचालित हो रहे निजी स्कूल संचालक अपने यहां कार्यरत शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों की सूची पुलिस को सौंपने में कतरा रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व पुलिस की ओर से इस संबंध में नोटिस दिए जाने के बावजूद मात्र दो ही स्कूलों ने पुलिस को सूची उपलब्ध कराई है। पुलिस का कहना है कि सूची उपलब्ध न कराने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को गंभीरता से न लेने के आरोप में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
शासन के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शहर व आस-पास के क्षेत्र में संचालित हो रहे 24 से अधिक निजी स्कूल संचालकों को अपने यहां कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने के नोटिस जारी किए थे। पुलिस ने सभी स्कूल संचालकों को एक सप्ताह के भीतर सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा था, लेकिन अभी तक भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल व विद्यामंदिर श्रीकोट ने ही कोतवाली पुलिस को सूची उपलब्ध कराई है। प्रभारी कोतवाल जेएस चौहान ने बताया कि समयावधि पूरी होने के बाद भी जिन स्कूलों ने सूची उपलब्ध नहीं कराई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।