फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हर कार्यशाला में पूजे गए सृष्टि के शिल्पी

हर कार्यशाला में पूजे गए सृष्टि के शिल्पी

Sun, 17 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
हर कार्यशाला में पूजे गए सृष्टि के शिल्पी

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जिले में भगवान विश्वकर्मा की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान पूजा- अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से सुख और समृद्धि की कामना की गई। भंडारों का भी आयोजन किया गया। विश्वकर्मा समाज की ओर से पारिवारिक मिलन तथा प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजित हुए। भेल, पतंजलि, शांतिकुंज समेत सिडकुल की फैक्ट्रियों के साथ सरकारी और गैर सरकारी विभागों की कार्यशालाओं में भी पूजा-अर्चना कर कार्य की बेहतरी की कामना की गई।
देश की नवरत्न कंपनी भेल की विभिन्न इकाइयों में सुबह पूजा की गई। प्रभारी महाप्रबंधक संजय गुलाटी ने कहा कि विश्वकर्मा पूजन हमें सुख, शांति एवं उन्न्नति की ओर प्रेरित करता है । उन्होंने कहा कि कर्म सिद्धांत को अपने जीवन में आत्मसात करके हम हर तरह की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं ।
विज्ञापन

सीएफएफपी के प्रभारी महाप्रबंधक राजीव मेहरा ने कहा कि बीएचईएल में ऐसे उपकरणों का सृजन करना जो आम जन मानस के जीवन को और बेहतर बना सके । इस मौके पर भेल के मानव संसाधन महाप्रबंधक एसके अग्रवाल समेत अधिकारी और कर्मचारी, यूनियनों के सदस्य भी मौजूद रहे। जलकल अभियंता के कार्यालय परिसर स्थित मंदिर में विश्वकर्मा जयंती पर हवन यज्ञ किया। पं. बदरी दत्त जोशी ने पूजन कराया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता नरेशपाल सिंह सहित प्रशांत भारद्वाज, संजय सैनी,मदनसेन वर्मा, हिमांशु नौटियाल, राकेश चंद्र बमराड़ा, दीपक भट्ट, महेश रावत व विशाल यादव, नेता धन सिंह रावत, भारत सिंह, नत्थी सिंह नेगी, राजवीर शर्मा, महिपाल नेगी आदि मौजूद थे। नगर निगम में मेयर मनोज गर्ग के नेतृत्व में कार्यशाला में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया। परिसर तथा गाड़ियों को सजाया गया था। इस मौके पर प्रभारी नगर आयुक्त डा. तंजीम अली, पीके बंसल, डा. प्रवीण कुमार, सुनीता सक्सेना, रमेश रावत, राहुल कैंथोला के साथ कर्मचारियों ने हवन पूजन में भाग लिया। पेयजल निर्माण निगम परिसर में अधिशासी अभियंता मोहम्मद मीसम के नेेतृत्व में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। रोडवेज कार्यशाला, रोडवेज बस स्टैंड, पीडब्ल्यूडी में भी विश्वकर्मा जयंती पर हवन पूजन किया। पर्वतीय शिल्पकार समिति ने भगवान विश्वकर्मा तथा औजारों का पूजन किया। इस मौके पर अध्यक्ष विजयपाल सिंह, हर्षलाल हितैषी, किशन लाल, प्रेमलाल शाह, अजयपाल शाह, डा. गोपालराम आर्य ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो समाचार

कर्मयोग के देवता हैं विश्वकर्मा: यतीश्वरानंद
पथरी। गांव शेरपुर में विश्वकर्मा महासंघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि विश्वकर्मा कर्मयोग के देवता हैं। सभी वर्गों के लोगों को उनके कर्मयोग के सिद्धांत को माना चाहिए। वह सर्वसमाज के देवता हैं। उन्होंने सृष्टि की रचना कर सबको सही मार्ग दिखाया। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि विश्वकर्मा आज के युग में पहला इंजीनियर थे। विधायक ने घोषणा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में हरिद्वार- लक्सर मार्ग पर विश्वकर्मा भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर वह भवन का निर्माण अपनी निधि से कराएंगे। विश्वकर्मा भवन निर्माण होने से विश्वकर्मा बिरादरी के लोगों को फायदा होगा। इस मौके पर कक्षा आठ से इंटर तक अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सौरभ धीमान, आयुष विश्वकर्मा, साक्षी,निकिता, आकाश, विशेष, अंजू आदि छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बसपा नेता डा. नाथीराम, विरेंद्र धीमान, सुनील धीमान, अरविंद धीमान,डा. जयप्रकाश, शंभूराम, शेखरचंद, पुष्पराज धीमान, विनोद धीमान आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed