{"_id":"59bea4d44f1c1b2e688b51ed","slug":"150566629018-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण राजधानी के लिए गांव गांव अभियान चलाएग क्रांति मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण राजधानी के लिए गांव गांव अभियान चलाएग क्रांति मोर्चा
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरसैंण। तहसील मुख्यालय पर आयोजित बैठक में स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक करते हुए गैरसैंण क्रांति मोर्चा का गठन किया गया। निर्णय लिया गया कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए गांव गांव चलाकर अभियान चलाया गया। बैठक में नवीन चंदोला को प्रदेश संयोजक बनाया गया।
रविवार को आयोजित बैठक में कहा गया कि राज्य गठन के 17 साल बाद भी सरकारें इस पहाड़ी प्रदेश की राजधानी पहाड़ में स्थापित नहीं कर पाईं। ऐसे में राज्य आंदोलनकारियों और जनता की भावनाएं धरातल पर नहीं उतर पाई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि दो अक्तूबर को गैरसैंण में स्थायी राजधानी को गैरसैंण बनाने के लिए शपथ लेने के साथ ही अभियान की शुरुआत की जाएगी। बैठक में सरकार की ओर से बनाए गए पलायन आयोग का भी विरोध किया गया। बैठक में कुलदीप सिंह नेगी को चमोली, बलवंत सिंह को पौड़ी का जिला संयोजक बनाया गया। बैठक में मनीष सुंदरियाल, संजय बुड़ाकोटी, हरीश रावत, धीरज सिंह राही, गांधी चौहान, महेंद्र प्रधान, मनीष, प्रवीन, प्रकाश सुंदरियाल मौजूद थे।