{"_id":"59bea4d04f1c1b9c688b512b","slug":"150566628611-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों से बनी सड़क दो साल में ही हुई बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों से बनी सड़क दो साल में ही हुई बदहाल
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। नगर की आंतरिक सड़कों के सुधारीकरण में करोड़ों खर्च किए गए, लेकिन दो साल में ही दो करोड़ से बनी सड़क कई जगह खस्ताहाल हो गई। हालत यह है कि अब विभागीय अधिकारी सड़क पर बने गड्ढों को मिट्टी से भरकर पाट रहे है। ऐसे में लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
नगर क्षेत्र के पंचपुलिया से मुख्य बाजार, सुभाषनगर तिराहे से अपर बाजार होते हुए पंचपुलिया और तहसील परिसर में एडीबी(एशियन डवलेपमेंट बैंक) डिवीजन आपदा की ओर से दो साल पूर्व दो करोड़ से चार किमी सड़क का सुधारीकरण कार्य किया था, लेकिन विभाग के किए गए आधे अधूरे कार्य का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। यहां सुभाष तिराहा हो या पंचपुलिया सड़क बदहाल बनी है। नालियों का निर्माण भी आधा अधूरा कर सड़क पर कई जगह गड्ढ़े बने हैं। अब विभाग गड्ढों को मिट्टी से पाट रहे हैं। वहीं नगर के गांधीनगर और राजनगर से गुजरने वाले बदरीनाथ हाईवे की हालात भी दयनीय है। गांधीनगर में मंडीसमिति के मोड़ से लेकर उमा माहेश्वर आश्रम तक सड़क खस्ताहाल है। स्थानीय और कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी आदि का कहना है कि भले ही मुख्यमंत्री सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश अफसरों को दे चुके हैं, लेकिन सड़कों के गड्ढे दूर नहीं हो पाए हैं। व्यवसायी नवीन खंडूड़ी का कहना है सड़क के गड्ढों से दुघर्टनाओं की आशंका बनी हुई है। दूसरी ओर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला ने कहा कि एडीबी सहित बीआरओ को लगातार पत्राचार के माध्यम से सड़क सुधारने के लिए कहा जा रहा है।