फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   औली में अंतरराष्ट्रीय स्कीईंग प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू, पर्यटन मंत्री ने किया औली स्लोप का निरीक्षण

औली में अंतरराष्ट्रीय स्कीईंग प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू, पर्यटन मंत्री ने किया औली स्लोप का निरीक्षण

Wed, 13 Sep 2017 10:27 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
औली में अंतरराष्ट्रीय स्कीईंग प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू, पर्यटन मंत्री ने किया औली स्लोप का निरीक्षण

विज्ञापन
जोशीमठ। औली में अगले साल जनवरी माह में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। बुधवार को सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने करीब तीन घंटे तक औली में स्कीइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यहां रोपवे, चियर लिफ्ट व स्की लिफ्ट के बारे में अधिकारियों के साथ चर्चा की और दो माह में सभी उपकरणों को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
बुधवार को सुबह 11 बजे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज औली पहुंचे। औली स्लोप का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने जीएमवीएन के सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि औली को विकसित करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रयास कर रही है। हिमाच्छादित रहने वाले गौरसों को भी स्कीइंग के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कर्नल जॉय डिल्लन ने कहा कि वर्ष 2009 में औली स्लोप को फिस (फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग) की मान्यता मिली थी। वर्ष 2011 के बाद औली में कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता नहीं हुई है, जबकि दस वर्षों में यहां दो बार राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता होनी चाहिए, नहीं तो स्लोप की मान्यता रद्द हो जाएगी। लिहाजा अगले वर्ष यहां अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने जीएमवीएन के अधिकारियों को औली में जरूरी सुविधाएं जुटाने के निर्देेश दिए। वहीं, फ्रांस से औली पहुंची सात सदस्यीय टीम ने यहां खराब पड़ी स्नो मेकिंग मशीनों का निरीक्षण किया। इस मौके पर विंटर गेम्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एसएस पांगती, जीएमवीएन के महाप्रबंधक बीएल राणा, एसडीएम जोशीमठ योगेंद्र सिंह, तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ, औली रोपवे प्रबंधक दिनेश भट्ट और पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed