फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस जवानों ने नगर में बाइक रैली निकलकर दिया नशा मुक्ति का संदेश

पुलिस जवानों ने नगर में बाइक रैली निकलकर दिया नशा मुक्ति का संदेश

Mon, 11 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस जवानों ने नगर में बाइक रैली निकलकर दिया नशा मुक्ति का संदेश

विज्ञापन
गोपेश्वर। पुलिस के जवानों ने नगर में नशा मुक्ति बाइक रैली निकाली और लोगों को समाज को नशा मुक्त रखने का संदेश दिया।
पुलिस मैदान से पुलिस उपाधीक्षक हरबंस सिंह ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस जवानों ने नगर के मुख्य बाजार, कलेक्ट्रेट, पीजी कॉलेज, सुभाषनगर, हल्दापानी और बसंत बिहार क्षेत्रों में नशा मुक्ति का संदेश दिया। इससे पूर्व थाना गोपेश्वर में आयोजित नशा मुक्ति गोष्ठी में सीओ हरबंस सिंह ने व्यापारियों, वाहन चालकों और अन्य लोगों से नशा मुक्ति अभियान में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने नशे से होने वाले सामाजिक और शारीरिक नुकसान की भी जानकारी दी। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष जगमोहन सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवल भट्ट, राजेंद्र सिंह नेगी, अनूप रावत, पीयूष विश्नोई, प्रकाश तिवारी, मनोज बिष्ट, मोहन सती, हेमंत दरमोड़ा और राजवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed