{"_id":"59b56d444f1c1be27f8b59ae","slug":"15050622335-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अवैध खनन कर रहे तीन डंपर वाहनों और एक जेसीबी मशीन को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अवैध खनन कर रहे तीन डंपर वाहनों और एक जेसीबी मशीन को किया सीज
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गलनांऊ गदेरे में रेत और पत्थरों का अवैध खनन कर रहे तीन डंपरों और एक जेसीबी मशीन को पुलिस ने सीज कर दिया। थाना प्रभारी कर्णप्रयाग बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि शनिवार रात को बदरीनाथ हाइवे के गलनांऊ गदेरे से एक जेसीबी मशीन और तीन डंपर वाहन पत्थर और रेत का अवैध खनन कर रहे थे। इस पर जेसीबी मशीन सहित तीनों डंपर वाहनों का चालान कर सीज कर दिया गया है। वाहन चालक दीपक कुमार, दिनेश चंद्र, राज किशोर और कमल सिंह को हिरासत में लेने के बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलता रहेगा।