फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   समस्त देशवासियो का जीवन आधार है हिमालय: महाराज

समस्त देशवासियो का जीवन आधार है हिमालय: महाराज

Sat, 09 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
समस्त देशवासियो का जीवन आधार है हिमालय: महाराज

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हिमालय समूचे देशवासियों के जीवन का आधार है। हिमालय राज्य के निवासी तथा यहां के प्राकृतिक संसाधनों का उपभोगकर्ता होने के नाते हिमालय के प्रति हमारी जिम्मेदारियां सबसे अधिक हैं। सभी को पर्यावरण की रक्षा के लिए काम करना होगा। सतपाल महाराज शनिवार को हिमालय बचाओ दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पलायन को हिमालय के लिए बड़ी समस्या बताते हुुए कहा कि पलायन रोकना है तो दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की सुविधाएं होना अनिवार्य हैं। जिसके लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है। अधिक प्रभावी योजनाएं बनाकर काम किया जा रहा है। पलायन रोकने तथा पर्वतीय क्षेत्रों के शिक्षित युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए सभी बुग्यालों में विंटर डेस्टिनेशन के रूप में विश्व स्तरीय स्कीइंग कांपलेक्स विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अन्य देशों की तर्ज पर पानी के गर्म स्रोतों को विकसित किया जा रहा है। कुमाऊं तथा गढ़वाल में 24 भगवती, वैष्णव, शैव मंदिरों को सर्किट के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य शुरू किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि टिहरी झील दर्शन की ओर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष सबमरीन के जरिये लोगों को झील की सैर कराई जाएगी।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हिमालय के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि आज हिमालय के सामने अनेक चुनौतियां हैं। इसके लिए सरकारों को ही नहीं बल्कि निजी स्तर पर भी लोगों की सहभागिता की जरूरत है। ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि हिमालय का संरक्षण आज सबसे बड़ी जरूरत है। कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें इस दिशा में गंभीर है। भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल, पर्यावरणविद पीसी जोशी, गुरुकुल कांगड़ी विवि के प्रोफेसर बीडी जोशी, डीपी सिंह, शांतिकुज के आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश कुमार के अलावा कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी इस दौरान विचार रखे तथा हिमालय के सामने मौजूद चुनौतियों का मानव जीवन पर पड़ रहे प्रभाव के बारे में बताया। जिलाधिकारी दीपक रवत ने कहा कि नियोजित और समन्वित विकास के बल पर ही हम सभी हिमालय को बचाने की दिश में सहयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित लोगों से वचन लिया कि जनपद का कोई भी निवासी पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करेगा। यही हिमालय व हमारे पर्यावरण संरक्षण में हमारा छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. नरेश चौधरी के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा नेता श्यामवही सैनी, प्रकाश हरबोला, अनिल अरोड़ा, प्रदीप त्यागी, सतीश जैन, जगदीश लाल पाहवा, सीडीओ स्वाती भदौरिया, एडीएम वित्त ललित नारायण मिश्रा, एडीएम प्रशासन अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम मनीष कुमार, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, सुशांत पाल, सुनील प्रजापति समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

फोटो समाचार
हिमालय को बचाने के लिए निकाली रैली
पथरी। बहादरपुर जट गांव में स्थित आदर्श बाल सदन उच्चतर माध्यमिक विधालय के छात्र- छात्राओं ने शनिवार को हिमालय बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली।

इस मौके पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र चौहान और महामना सेवा संस्थान के महामंत्री डा. रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि हम सबको मिलकर हिमालय बचाओ देश बचाओ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। रैली में छात्र-छात्राओं ने हिमालय बचाओ देश बचाओ अभियान से संबंधित नारे लगाए। रैली में जिवेंद्र तोमर, विकास यादव, बीर सिंह, अमित चौहान, प्रमोद तोमर, सुभाष चौहान, सुदेश चौहान, अरविंद कुमार आदि शिक्षक शामिल रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed