फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मासूम को बचाने को शुरु हुई सामूहिक जंग

मासूम को बचाने को शुरु हुई सामूहिक जंग

Sat, 09 Sep 2017 10:32 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
मासूम को बचाने को शुरु हुई सामूहिक जंग

विज्ञापन

अजब सिंह
पथरी।
क्षेत्र के ग्राम डोगीवाला निवासी मजदूर दिनेश की कैंसर पीड़ित 13 साल की बच्ची स्नेहा की मदद के लिए क्षेत्र के कई लोग फरिश्ता बनकर आगे आए हैं। आर्थिक रूप से मदद करके हर कोई यह प्रयास कर रहा है कि बच्ची की जिंदगी बच जाए। इसके लिए व्यक्तिगत स्तर पर मदद करने के साथ ही कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाकर उसके जरिये भी बच्ची का जीवन बचाने की मुहिम छेड़ दी है। इस ग्रुप में ग्रामीण युवाओं के अलावा पुलिस, पत्रकार, ठेकेदार समेत समाज के अनेक लोग जुड़ रहे हैं।

पेशे से मजदूर दीपक को कुछ समय पहले पता चला कि उसकी बेटी को कैंसर है। उसने अपने पास जो कुछ भी था वह खर्च कर चुका है। उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। वह बच्ची का इलाज कराने में असमर्थ है। दीपक पूरी तरह से हार मान चुका था लेकिन क्षेत्र के कुछ उत्साही युवाओं को जब इस बारे में पता चला तो वे मासूम स्नेहा की जिंदगी बचाने के लिए जुट गए। युवाओं ने मदद की यह मुहिम चलाकर उसे हिम्मत दिलाई। समाजसेवी जीशान, माजिद हसन, तंजीम, पत्रकार नितिन, विकास, शमशेर और अभिसूख्ना इकाई के उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट तथा केशव भट्ट आदि ने खुद आर्थिक सहयोग करने के साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। युवाओं को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने बच्ची की मदद करने की ठान ली। बच्ची की मदद के लिए स्नेहा के नाम से धनपुरा के पंजाब नेशनल बैंक में खाता नंबर 4960001500023156 खोला गया है। सोशल साइट पर मदद के नाम से ग्रुप भी बनाया गया है। भाजपा सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद से बच्ची की मदद के लिए आग्रह किया गया है। विधायक ने भी सकारात्मक रुख दिखया है। सहयोग की यह मुहिम लगातार बढ़ रही है हर कोई चाहता है कि मासूम स्नेहा की जिंदगी सलामत रहे। इसके लिए रोज नया फरिश्ता भी ये फरिश्ते ललाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed