फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पॉलिथीन कचरा फैलाकर करोड़ों की जमीन कर दी बंजर

पॉलिथीन कचरा फैलाकर करोड़ों की जमीन कर दी बंजर

Sat, 09 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन कचरा फैलाकर करोड़ों की जमीन कर दी बंजर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ज्वालापुर स्थित सराय में नगर निगम की करोड़ों की जमीन पॉलिथीन कचरे से बंजर हो गई है। शुक्रवार को अधिकारियों के औचक निरीक्षण में खामियां ही खामियां उजागर हुई हैं। उन्होंने देखा कि सराय में सलेज फार्म की करीब 60 बीघा उपजाऊ जमीन पर शहर से उठाया गया पॉलिथीनयुक्त कूड़ा कचरा खुले में फैला है। पॉलिथीन कचरे को देखकर कोई भी ठेकेदार अब इस जमीन को खेती के लिए ठेका नहीं ले रहा है। ऐसे मेंनिगम को हर साल 5 से 10 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। यह सब पीपीपी मोड पर अनुबंधित कंपनी केआरएल और नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है।
2012 से अनुबंधित केआरएल ने पांच साल में एक भी काम पूरा नहीं किया है। वैज्ञानिक ढंग से जैविक तथा अजैविक कूड़े को अलग करने का काम शुरू नहीं होने से सराय के ट्रैंचिंग ग्राउंड में पूरा कचरा एक साथ उड़ेला जा रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना पर 10 करोड़ से अधिक खर्च करने के बाद भी नगर निगम के हाथ कुछ नहीं लगा है। केआरएल का कंपोस्ट प्लांट पर जंग लगने लगा है। कंपनी से नगर निगम अधिकारी कूड़ा कचरा शहर से ट्रैंचिंग ग्राउंड तक बंद गाड़ियों में ढक कर ले जाने तक की मामूली व्यवस्था तक लागू नहीं करा सके हैं। खुली गाड़ियां शहर की सड़कों पर कूड़ा उड़ाती हुई दौड़ रही हैं। जिन वार्डों में घर-घर से कूड़ा एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है, वहां भी साइकिल रेहड़ी को खुला ही घुमाया जा रहा है। घर का दरवाजा खुलते ही कूड़े से मक्खियां उड़कर घर में घुस जाती हैैं।
विज्ञापन

अधिकारियों की आंखें भी खुली की खुुली रह गईं
नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर शुक्रवार को प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डा. दिवाकर मिश्रा तथा संविदा सफाई निरीक्षक बलराम सिंह ने सराय में ट्रैंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। करीब 60 बीघा जमीन पर पॉलिथीन कचरा फैला देख दोनों की आंखें फटी की फटी रह गईं। उन्होंने बताया कि केआरएल न तो जैविक-अजैविक कूड़े का पृथकीकरण करा रहा है और लैंडफिल करा रहा है। बलराम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी निरीक्षण रिपोर्ट नगर आयुक्त को प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सफाई कर्मियों की गैर हाजिरी लगाई
सफाई व्यवस्था के निरीक्षण में गायब मिले दो सफाई कर्मचारियों की गैरहाजिरी लगाई गई है। सफाई निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि मोहल्ला कड़च्छ में सफाई कर्मचारी नकुल और वार्ड 17 में सुनील गायब मिला। इन दोनों की गैरहाजिरी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed