फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एचआरडीए बनाएगा नगर निगम भवन

एचआरडीए बनाएगा नगर निगम भवन

Thu, 07 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
एचआरडीए बनाएगा नगर निगम भवन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। नगर निगम के बहुउद्देशीय कार्यालय भवन निर्माण की योजना को एचआरडीए ने परवान चढ़ाने का निर्णय लिया है। उसने नगर निगम परिसर के पूरे एरिया का सर्वे का काम शुरू करा दिया है। इसका ठेका मैप-ऐज कंपनी देहरादून को दिया गया है। जिसने बृहस्पतिवार को मेयर के कार्यालय से लेकर नगर निगम परिसर के एरिया का सर्वे किया है।

निदेशक टीपीएस पुंडीर के निर्देशन में दो टीमों ने सर्वे का काम किया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम परिसर का कुल एरिया का अलग-अलग सर्वे कर रिपोर्ट एचआरडीए को प्रस्तुत की जाएगी। लगभग एक सप्ताह में इस काम के पूरा होने की उम्मीद है। एचआरडीए सचिव बंशीधर तिवारी ने बताया कि नगर निगम के साथ मिलकर नया कार्यालय भवन बनाने की योजना है। इसके लिए दोनों संस्थानों के बीच करार होगा, जिसके लिए मेयर को पत्र भेजा जा चुका है। योजना को परवान चढ़ाने के लिए दोनों ही संस्थानों के बोर्डों के एप्रुवल की जरूरत है। नगर निगम की सहमति से एचआरडीए उसको नया कार्यालय भवन कर देगा। इसके अलावा कुछ भूमि पर ग्रुप हाउसिंग योजना के अंतर्गत आवासीय भवन का निर्माण भी एचआरडीए अपनी विकास निधि से कराएगा। गौरतलब है कि नगर निगम के कार्यालय भवन सन 1850 के आसपास के बने हुए हैं। उस जमाने में राखी-चूने से बने भवनों की हालत खस्ता हो चुकी है। बरसात में कर्मचारी उसके अंदर जाने से डरते हैं। मेयर मनोज गर्ग ने नए कार्यालय भवन निर्माण का प्रस्ताव बोर्ड से पास कराया था। कांग्रेस सरकार के समय 5 करोड़ 60 लाख रुपये स्वीकृत भी किए गए थे किंतु स्वीकृत धनराशि अब तक अवमुक्त नहीं की गई है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक अब पूरी योजना को एचआरडीए के हवाले कराकर कार्यालय भवन के साथ ही हाउसिंग योजना को भी परवान चढ़ाने की तैयारी में हैैं। एचआरडीए ट्रांसपोर्ट नगर का भी मैप ऐज से एरिया का सर्वे करा रहा है। ट्रांसपोर्ट ने अंतरराज्जीय बस स्टैंड स्थानांतरित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed