{"_id":"59b04ea34f1c1bea7f8b475f","slug":"150472670716-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमल चोटी डिजाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमल चोटी डिजाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 महिलाओं दिया जाएगा नि:शुल्क प्रशिक्षण
ऋषिकेश। भारतीय ग्रामोत्थान संस्था ढालवाला के तत्वावधान में श्यामपुर के गुमानीवाला क्षेत्र में भीमल चोटी कार्य डिजाइन की नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हो गई। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाना है। बताया कि सात दिवसीय कार्यशाला में गांव की 25 महिलाओं को भीमल चोटी कार्य डिजाइन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाल विकास विभाग की ओर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारम्भ मौके पर ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल ऑफ फोरन ट्रेड डीके तोमर ने एडवांस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तैयार किए गए उत्पादों की सराहना की। उन्होंने एक्सपोर्ट क्वालिटी के हिसाब से उत्पाद बनाने का सुझाव भी दिया। भारतीय ग्रामोत्थान संस्था के निदेशक अनिल चंदोला ने बताया कि राज्य महिला एवं बाल विकास समिति ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन की सहमति दी है। इस अवसर पर प्रभा थपलियाल, विमला चौहान, एनपी खुगशाल, भक्ति बलूनी, ममता नेगी, मुकेश राणा आदि मौजूद थे।