फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग का पुतला फूंका

पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग का पुतला फूंका

Thu, 07 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग का पुतला फूंका
कांग्रेसियों ने फूंका आबकारी विभाग का पुतला
विज्ञापन

अवैध रूप से शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से शराब बिक्री को लेकर पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि विभागों की मिलीभगत व अनदेखी के कारण हो रही अवैध शराब की बिक्री का धंधा फलफूल रहा है।

कांग्रेस के जिला महासचिव मुकेश जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दून तिराहे पर एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। इस मौके पर मुकेश जाटव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार नगर क्षेत्र में हो रही अवैध रूप से शराब की बिक्री रोकने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। बावजूद इसके अवैध रूप से शराब की बिक्री पर रोक लगने की बजाय लगातार जारी है। इससे यहां आने वाले देश-दुनिया के लोगों में तीर्थ के प्रति गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने चेताया कि जब तक अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया जाता, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में वीरेंद्र सजवाण, जितेंद्र पाल,अरविंद भट्ट, आशु वर्मा, किशोर गौड़, मधु जोशी, राकेश वर्मा, राजेश शाह, जयप्रकाश जाटव, सुनील प्रजापति, श्याम वर्मा, गोपाल शर्मा, अनिल सागर, सन्नी प्रजापति, राहुल प्रजापति, योगेश शर्मा,करम चंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed