{"_id":"59b04cb74f1c1bf57f8b4784","slug":"150472621416-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट की मंजूरी के बाद नगर पालिका डोईवाला सीमा विस्तार का कुहरा छटां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट की मंजूरी के बाद नगर पालिका डोईवाला सीमा विस्तार का कुहरा छटां
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए परिसीमन पर होगा नगर पालिका में चुनाव
नगर पालिका को अधिकृत सूचना मिलने का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद डोईवाला नगर पालिका का सीमा विस्तार किया जाएगा। सीमा विस्तार करने का निर्णय हो जाने पर डोईवाला में राजनीतिक गहमा-गहमी भी बढ़ने लगी है।
नगर पालिका डोईवाला में अगले साल होने वाले चुनाव नए परिसीमन के आधार पर होंगे। बुधवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में सीमा विस्तार के लिए जिन निकायों को मंजूरी मिली है उनमें डोईवाला नगर पालिका भी शामिल है। शहरी विकास विभाग द्वारा नगर पालिका डोईवाला से सीमा विस्तार के लिए मानकों के आधार पर प्रस्ताव मांगा गया था जिसे पालिका प्रशासन द्वारा सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद मई में भेज दिया गया था।
सीमा विस्तार के लिए ग्राम सभा लच्छीवाला के लच्छीवाला, मिस्सरवाला कलां, मिस्सरवाला खुर्द, मारखम ग्रांट ग्राम सभा, घिसरपड़ी के डोईवाला, घिसरपडी, हंसूवाला, डैशवाला ग्राम सभा के डैशवाला, कान्हरवाला ग्राम सभा के कान्हरवाला, बारूवाला, अठूरवाला, भानियावाला और जौलीग्रांट ग्राम सभा को नगर पालिका के दायरे में लाया जाना प्रस्तावित है। नगर पालिका के प्रस्ताव के अनुसार 2011 की जनगणना के आधार पर 55529 की आबादी को जोड़कर नई नगर पालिका का गठन का होना चाहिए। सीमा विस्तार की मंजूरी कैबिनेट द्वारा मिलने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक उठा-पटक भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
---
सीमा विस्तार के लिए नगर पालिका जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर प्रस्ताव भेज चुकी है। नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए सरकार और शासन के आदेशों के अनुरूप काम किया जाएगा। सीमा विस्तार की अधिकृत सूचना मिलने के बाद तैयारियां शुरू की जाएंगी।
विजय प्रताप सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी, डोईवाला।