{"_id":"59b04cb34f1c1bf67f8b46e6","slug":"150472621119-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेस कोड पर ऑटोनामस कॉलेज में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेस कोड पर ऑटोनामस कॉलेज में मारपीट
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रेस कोड पर ऑटोनामस कॉलेज में मारपीट
छात्रसंघ अध्यक्ष समेत आठ छात्रों पर मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय में ड्रेस कोड को लेकर बुधवार को छात्र-छात्राएं प्राचार्य कक्ष में ही भिड़ गए। इसके बाद कॉलेज कैंपस में भी जमकर मारपीट हुई। छात्राओं ने छात्रसंघ अध्यक्ष समेत आठ छात्रों पर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
बुधवार सुबह कुछ छात्र-छात्राएं प्राचार्य डा. एनपी माहेश्वरी के पास ड्रेस कोड पूर्ण रूप से लागू करने की मांग को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान प्राचार्य ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को भी बातचीत के लिए बुला लिया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में नोंकझोंक होने लगी और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। पहले प्राचार्य कक्ष और उसके बाद कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं में मारपीट होने लगी। झगड़ा बढ़ता देख प्राचार्य ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छात्र-छात्राओं को आईडीपीएल चौकी ले गई। चौकी में छात्राओं ने छात्रसंघ अध्यक्ष समेत आठ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलने से इनकार कर रही है।
---
झगड़े की शिकायत आई थी। दोनों पक्षों से बातचीत की गई। इस मामले में प्राचार्य ने कॉलेज की अनुशासन समिति के मुताबिक कार्रवाई करने की बात कही है।
हेमंत खंडूड़ी
एसएसआई, कोतवाली, ऋषिकेश
---
मारपीट की लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है, तो संबंधित छात्र-छात्राओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
डा. एनपी माहेश्वरी
प्राचार्य, पीजी ऑटोनोमस कॉलेज