{"_id":"59b0282d4f1c1bf97f8b46c4","slug":"150471685910-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य शिक्षा अधिकारी ने ली शिक्षकों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने ली शिक्षकों की बैठक
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विभागीय कर्मियों की बैठक लेते हुए चमोली जिले के शिक्षकों की स्काउट गाइड कार्यकारिणी का गठन किया। बीईओ कार्यालय में हुई बैठक में सीईओ चमोली ललित मोहन चमोला ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में शिक्षक छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग की जानकारियों से अवगत कराएं। इस दौरान आयोजित स्काउटिंग की जिला कार्यकारिणी में जिला मुख्य आयुक्त सीईओ ललित मोहन चमोला, जिला आयुक्त स्काउट प्रधानाचार्य केएस भंडारी, जिला आयुक्त गाइड किरन हटवाल, जिला सचिव स्काउट गाइड मानवेंद्र सिंह रावत, सह सचिव सुबोध कुमार डिमरी, जिला संगठन आयुक्त दीपक पुंडीर, जिला क्वाटर मास्टर जय लाल, प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट महेश डिमरी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड हेमवंती परमार और सह प्रशिक्षण आयुक्त चंडी प्रसाद रतूड़ी को मनोनीत किया गया।