फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   केंद्र सरकार बना रही महिलाओं को स्वावलंबन: निशंक

केंद्र सरकार बना रही महिलाओं को स्वावलंबन: निशंक

Wed, 06 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार बना रही महिलाओं को स्वावलंबन: निशंक

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र सरकार ने विश्वस्तर पर भारत को नई पहचान दी है। मोदी सरकार के फैसलों से देश महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार महिला उत्थान के प्रति गंभीर है। उन्होंने महिलाओं से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
डा. निशंक बुधवार को ज्वालापुर के एक विवाह मंडप में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित स्वयं सहायता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन में सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उज्ज्वला योजना ने महिलाओं के जीवन में व्यापक सुधार किया। भाजपा महिलाओं को शीर्ष पदों पर लगातार मौका दे रही है। पहली बार किसी महिला को रक्षामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है। महिलाओं के बेहतर नेतृत्व से पार्टी को मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा को दुनिया की नंबर एक पार्टी बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उनका योगदान सराहनीय है। सांसद निशंक ने कहा कि महिलाएं सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने भी राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के बारे में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में महिला उत्थान को लेकर सर्वाधिक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष पर उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार लगातार जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। गरीब असहाय, निर्धन परिवारों को सहायता दी जा रही है। युवाओं को रोजगारों से जोड़ने के लिए सस्ते लोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

रश्मि चौहान और कमला जोशी ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को साबित की है। स्वावलंबी बनाकर महिलाओं को आत्मनिभर बनाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। भाजपा सभी वर्गों का विकास कर रही है। ईमैक संस्था की सचिव हेमा भंडारी के निर्देशन में संस्था के सदस्यों और एचईसी कालेज के बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटिका का मंचन भी किया। इस अवसर पर कुुसुम गांधी, मनु रावत, रेनू शर्मा, रीमा गुप्ता, संतोष सैनी, सुमन चौहान, अश्वनी चौहान, मिथलेश, अनीता शर्मा, ललिता मिश्रा, अनामिका शर्मा, कमला जोशी, रजनी वर्मा, सरोज जाखड़, बिेंदिया गोस्वामी, सर्वेश चौहान, अनीता बंसल, मनोरमा शर्मा, रेखा शर्मा, रुबी बेगम, सोनिया, गुड्डी, अनिल शर्मा, आलोक चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed