फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शौचालय में बच्ची को जन्म देकर फरार महिला का नहीं चला पता्

शौचालय में बच्ची को जन्म देकर फरार महिला का नहीं चला पता्

Tue, 05 Sep 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
शौचालय में बच्ची को जन्म देकर फरार महिला का नहीं चला पता्
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज/बेस अस्पताल के नेटल इंसेंटिव केयर यूनिट के शौचालय में नवजात बच्ची को जन्म देकर छोड़कर गई महिला का अभी पता नहीं चल पाया है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच की जिम्मेदारी गायनी विभाग की एचओडी डा. सुचित्रा जैन को सौंपी है। वहीं बच्ची को गोद लेने के लिए कई हाथ आगे आए है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह को राजकीय मेडिकल कालेज/बेस अस्पताल के नेटल इंसेटिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) के शौचालय में एक महिला नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद छोड़कर चली गई थी। बेस अस्पताल के एमएस डा. सुरेश जैन ने बताया कि नवजात स्वस्थ है। मामले में अस्पताल प्रशासन ने गायनी विभाग की एचओडी डा. सुचित्रा जैन को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं सीसीटीवी फुटेज से पुलिस के हाथ अभी तक कोई सफलता नहीं लगी है। मामले में डीएम सुशील कुमार ने कहा कि प्रशासन अपने स्तर पर जांच कर रहा है। दूसरी ओर बच्ची को गोद लेने के लिए काफी संख्या में दंपति श्रीनगर पहुंच रहे हैं। कई लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से मौखिक इच्छा भी जताई है, लेकिन लिखित आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन

....................
ऐसे करें बच्ची गोद लेने के लिए आवेदन
बच्ची को गोद लेने के लिए वैधानिक कार्रवाई से गुजरना पड़ता है। डीएम सुशील कुमार ने बताया कि जिले में जिला दत्तक ग्रहण समिति होती है, जिसके अध्यक्ष डीएम ही होते हैं। इस समिति में जिला समाज कल्याण अधिकारी व चिकित्सक भी शामिल होते हैं। अगर कोई दंपति बच्ची को गोद लेना चाहता है तो वह समिति को लिखकर दे सकते हैं। कुछ जनपदों में कई एनजीओ को भी बच्चे गोद देने का अधिकार प्राप्त है। लेकिन पौड़ी जनपद में कोई भी एनजीओ इस कार्य के लिए पंजीकृत नहीं है। ऐसे में गोद लेने के इच्छुक दंपतियों को जिला दत्तक ग्रहण समिति को ही लिख कर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed