{"_id":"59aeda5f4f1c1b0a088b46af","slug":"15046314054-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेवप्रयाग संगम स्थल पर स्थाई रैस्क्यू टीम हो तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेवप्रयाग संगम स्थल पर स्थाई रैस्क्यू टीम हो तैनात
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। तहसील दिवस पर 40 शिकायतें दर्ज हुई। इस दौरान देवप्रयाग संगम स्थल में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के लिए रेस्क्यू टीम तैनात किए जाने की मांग की गई। मामले में एसडीएम ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को अपने स्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
मंगलवार को आयोजित तहसील परिसर में समाज सेवी चंद्रकला ने संगम स्थल पर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के लिए रेस्क्यू टीम तैनात किए जाने की मांग की। इस एसडीएम की ओर से जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को कार्रवाई के लिए कहा गया। इसके अलावा शिक्षा, पेयजल, बिजली, सड़क आदि मुद्दों पर बहस हुई। जीआईसी मुन्नाखाल के पीटीए अध्यक्ष अर्जुन सिंह व अभिभावक रमेश गुसाईं ने मिड डेमील में खराब राशन दिए जाने, छात्र निधि का दुरुपयोग किए जाने व फर्जी बिल बनाए जाने की शिकायत की। इस पर एसडीएम नूपुर वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार को मामले में जांच किए जाने के निर्देश दिए। मंडल अध्यक्ष भाजपा जेपी चंद ने हिंडोलाखाल में यातायात व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की। राजेंद्र सिंह नेगी ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने के लिए जिला स्तर पर बंदरबाड़ा बनाए जाने की मांग की। इस मौके पर तहसीलदार एसडी चौरसिया जिला खाद्यपूर्तिधिकारी शिल्पी शुक्ला, डिप्टी सीएमओ डा. दीपा रूवाली, ड़ीएचएमओ डा. आरपी जोशी, संदीप कौशिक, बलंवत सिंह बिष्ट, सतीश चंद्र आदि मौजूद थे। ब्यूरो