{"_id":"59aed98d4f1c1b84078b46c6","slug":"150463119510-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली, देवाल, गैरसैंण, आदिबदरी के शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया। शिक्षकों और छात्रों ने निवर्तमान राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। वहीं तहसील कर्णप्रयाग, नारायणबगड़ के स्वान केंद्र सहित जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान गौचर में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
सीएम ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठन मांगों के अलावा शैक्षणिक गुणवत्ता की ओर भी ध्यान दें, जिससे सरकारी स्कूलों की दशा और दिशा में सुधार आ सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के प्रति संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी कर्णप्रयाग वीपीएस बिष्ट, जीआईसी कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य जीसी डिमरी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य संगीता बिजल्वाण, बीईओ नारायणबगड़ आरएल रोधियाल, डायट गौचर के प्राचार्य के सिंह, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री भगत कंडवाल, डा. राम राज, आरपी मैखुरी, आरएस चमोली और एसएस राणा आदि मौजूद थे।