{"_id":"59aae22c4f1c1beb278b4ec5","slug":"150437125413-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा एवं मसूरी गोलीकाण्ड के शहीदों को दी श्रद्घांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा एवं मसूरी गोलीकाण्ड के शहीदों को दी श्रद्घांजलि
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। खटीमा एवं मसूरी गोलीकांड की बरसी पर चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति की ओर से प्रेमनगर आश्रम घाट पर दीपदान कर श्रद्धांजलि दी।
समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे ने कहा कि खटीमा, मसूरी, एवं रामपुर तिराहा कांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों के दोषियों को 23 साल बाद भी सजा नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि जिन राज्य आंदोलनकारियों ने अनेक कुर्बानियां देकर इस राज्य का निर्माण किया, लेकिन उनके सपनों का उत्तराखंड नहीं बन सका। आज भी पलायन, बेरोजगारी, जल, जंगल और जमीन, सड़कें, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के सवाल निरुत्तर हैं। विजय भंडारी ने शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि हमें उन शहीदों के बलिदानों को याद रखना चाहिए जिन्होंने राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहु़ति दी। इस दौरान केंद्रीय मुख्य संयोजक नंदन सिंह रावत, केंद्रीय महामंत्री डा. अमर सिंह अहितान, महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्षा सावित्री नेगी, मनमोहन सिंह असवाल, आनंदमणी मेंदौला आदि ने भी विचार रखे ।