फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्रामीण क्षेत्रों में स्टूडेंट्स को आकर्षित कर रही है छात्र राजनीति

ग्रामीण क्षेत्रों में स्टूडेंट्स को आकर्षित कर रही है छात्र राजनीति

Fri, 01 Sep 2017 01:55 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में स्टूडेंट्स को आकर्षित कर रही है छात्र राजनीति
चार सालों में मतदाता घटे, मतदान बढ़ा
विज्ञापन

-- 73 से 88 प्रतिशत तक बढ़ा मतदान का वोट प्रतिशत

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब छात्रों में राजनीति का रुझान बढ़ता जा रहा है। इसका अंदाजा शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कालेज डोईवाला में हर साल बढ़ रहा मतदान के प्रतिशत से लगाया जा सकता है। विद्यालय में मतदाताओं की संख्या में थोड़ी कमी जरूर आई है, लेकिन मतदान करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में जबरदस्ती बढ़ोतरी हो रही है। इस बार महाविद्यालय में कालेज में बंपर 88.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि पिछले साल चुनाव में आंकड़ा 84 प्रतिशत का रहा था। पिछले चार सालों से लगातार कालेज में मत प्रतिशत का बढ़ना छात्रों को राजनीति में दिलचस्पी की ओर इशारा कर रहा है।
डोईवाला महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में इस बार बपंर 88.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। कालेज की छात्राओं ने मतदान में अधिक रुचि दिखाई है। महाविद्यालय में 1263 मतदाताओं में से 1123 छात्र छात्राएं मत का प्रयोग करने कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

विधानसभा और संसदीय चुनावों में तमाम प्रयासों के बाद आंकड़ा मुश्किल से 70 प्रतिशत तक ही पहुंच पाता है। लेकिन बीते चार सालों के चुनाव के आंकड़े बता रहें है कि प्रतिवर्ष पोलिंग प्रतिशत में इजाफा हो रहा है। ग्रामीण परिवेश के डोईवाला महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव का मत प्रतिशत बयान कर रहा है कि छात्र राजनीति नई दिशा ले रही है। इससे जाहिर होता है कि स्टूडेंटस अब अपने मत की ताकत को पहचान चुके हैं। छात्र राजनीति के जानकार मानते है कि छात्र समुदाय का चुनावी प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना लोकतंत्र की मजबूती की ओर ले जा रहा है। डोईवाला महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी और चीफ प्रोक्टर डा. केएल तलवाड ने कहा कि छात्र संघ चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ने का अभिप्राय है छात्रों में राजनीतिक समझ का विकास होना है। छात्र संघ चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ने का अच्छा संकेत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत एक नजर में
सत्र मतदान तिथि कुल मतदाता वोट पडे प्रतिशत
2014-15 9 सितंबर 1480 1080 73प्रतिशत
2015- 16 27 अगस्त 1184 947 80प्रतिशत
2016-17 1 सितंबर 1337 1122 84प्रतिशत
2017- 18 31 अगस्त 1263 1123 88प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed