फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब ऋषिकेश से जोशीमठ तक बदरीनाथ हाईवे का संरक्षण करेगा एनएच

अब ऋषिकेश से जोशीमठ तक बदरीनाथ हाईवे का संरक्षण करेगा एनएच

Thu, 31 Aug 2017 10:36 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
अब ऋषिकेश से जोशीमठ तक बदरीनाथ हाईवे का संरक्षण करेगा एनएच

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे जल्द ही रुद्रप्रयाग से जोशीमठ 116 किलोमीटर तक एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) को हस्तांतरित हो जाएगा। अभी तक हाईवे का जिम्मा बीआरओ संभाल रहा था। बीआरओ के पास सिर्फ चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाली जोशीमठ-माणा और जोशीमठ-मलारी हाईवे के रख-रखाव का जिम्मा रहेगा। सड़क परिवहन और रक्षा मंत्रालय की ओर से यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। अब केंद्र सरकार से प्रस्ताव के मंजूरी का इंतजार है।
बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ से आगे नीती व माणा घाटी में चीन सीमा को जोड़ता है। अभी तक ऋषिकेश से माणा तक (299.06 किमी) बदरीनाथ हाईवे का रख-रखाव बीआरओ के पास था। एक अप्रैल वर्ष 2015 को राज्य सरकार की पहल पर केंद्र सरकार ने ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग (141 किमी) तक हाईवे को बीआरओ से हटाकर एनएन को सौंप दिया। अब रुद्रप्रयाग से जोशीमठ तक बदरीनाथ हाईवे का जिम्मा एनएच को सौंपने की तैयारी की जा रही है। वहीं लोनिवि (एनएच) के ईई प्रवीण कुमार का कहना है कि सड़क परिवहन मंत्रालय व रक्षा मंत्रालय की ओर से हाईवे को एनएच को सौंपने का प्रस्ताव तैयार किया गया। दोनों मंत्रालयों की मंजूरी के बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए गया है।
विज्ञापन


बेरोजगार हो जाएंगे एक हजार मजदूर
गोपेश्वर। रुद्रप्रयाग से माणा तक बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण कार्य में करीब एक हजार मजदूर जुटे हैं। इनमें से करीब 400 मजदूर उत्तराखंड के हैं। पीपलकोटी के महेश सिंह, हरेंद्र सिंह, महिपाल और कल्याण सिंह का कहना है कि वे 2007 से बीआरओ के साथ काम कर रहे हैं। हाईवे के एनएच को हस्तांतरित होने पर एनएच उन्हें बाहर कर दूसरे मजदूरों को काम सौंप देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट के अभाव में डामरीकरण रुका
गोपेश्वर। बीआरओ की ओर से चमोली से पीपलकोटी के मध्य हाईवे का चौड़ीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन बजट के अभाव में यहां डामरीकरण कार्य नहीं हो पाया है। यहां करीब बीस किलोमीटर तक हाईवे का डामरीकरण होना बाकी है। बीआरओ के कमान अधिकारी पीसी सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार से बजट न मिलने के कारण डामरीकरण कार्य रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed