{"_id":"59a842004f1c1b57738b48e0","slug":"150419917512-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक कांग्रेस में नहीं बनी सहमति, प्रदेश को भेजे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक कांग्रेस में नहीं बनी सहमति, प्रदेश को भेजे नाम
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। लंबे समय बाद हो रहे ब्लाक कांग्रेस संगठन के चुनावों में ब्लाक अध्यक्ष पद पर एक राय नहीं बन सकी। लिहाजा चुनाव पर्यवेक्षक ने दावेदारों के नाम प्रदेश कमेटी को भेजने का निर्णय लिया। साथ ही नगर कमेटी में आम सहमति से महेश खंडूड़ी को नगर अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में प्रदेश और जिला कमेटियों के लिए सदस्य नामित किए गए।
बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरि सिंह रावत और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में कांग्रेस की नगर और ब्लाक संगठन की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को आने वाले निकाय चुनावों पर फोकस करने की अपील की गई। साथ ही भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जनता पर जबरन थोपी जाने वाली नीतियों के खिलाफ जनता के साथ सड़कों पर उतरने की योजना पर काम करने की बात कही गई। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक प्रदीप बगवाड़ी की उपस्थिति में महेश खंडूड़ी को नगर अध्यक्ष, पुष्कर रावत को उपाध्यक्ष और अनिल खंडूड़ी को कोषाध्यक्ष बनाया गया, जबकि पूर्व सभासद मनोरमा देवली, विनोद डिमरी, हरीश सती, देवराज, भारती मिंगवाल, शिशुपाल लाल, नंदी सोनी और ईश्वरी मैखुरी को डीसीसी तथा हरिकृष्ण भट्ट और भुवन नौटियाल को पीसीसी के लिए नामित किया गया। वहीं ब्लाक में आम राय नहीं बनने से पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, लक्ष्मण बिष्ट, बलबीर चौहान, गौतम मिंगवाल के नाम प्रदेश को भेजे गए, जबकि ब्लाक से वीरेंद्र मिंगवाल, राजेश्वरी नेगी, वीरेंद्र रावत, विक्रम नेगी को डीसीसी और पूर्व विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, कमल सिंह रावत, रेनू नेगी और गोविंद सिंह रावत को पीसीसी के लिए नामित किया गया। इस अवसर पर ब्लाक और नगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।