फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नैखरी महाविद्यालय में निर्दलीय गौतम सिंह पंवार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित

नैखरी महाविद्यालय में निर्दलीय गौतम सिंह पंवार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित

Thu, 31 Aug 2017 10:20 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
नैखरी महाविद्यालय में निर्दलीय गौतम सिंह पंवार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय चंद्रवदनी नैखरी में निर्दलीय गौतम सिंह पंवार ने छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एक वोट से जीत दर्ज की। जबकि विवि प्रतिनिधि पद पर भी निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप सिंह विजयी रहे। वहीं छात्र संघ के अन्य पदों पर अभाविप के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नैखरी में बृहस्पतिवार को छात्र संघ चुनाव संपन्न हुए। महाविद्यालय में केवल अध्यक्ष व विवि प्रतिनिधि पदों के लिए मतदान हुआ। छात्र संघ चुनाव में कुल 201 मतदाता थे, जिनमें से 175 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय गौतम सिंह पंवार को 88 व अभाविप के सचिन को 87 मत मिले। अभाविप प्रत्याशी सचिन ने दोबारा मतगणना की मांग की, लेकिन सचिन के मतगणना एजेंट ने मतगणना को सही बताया। इस पर सचिन ने अपनी मांग वापस ले ली। विवि प्रतिनिधि पद पर भी निर्दलीय प्रदीप सिंह 12 मतों से विजयी रहे। प्रदीप सिंह को 92 व दूसरी प्रत्याशी काजल को 80 मत मिले। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर अभाविप की निकिता, सचिव मुकेश लाल, सह सचिव आरती, कोषाध्यक्ष नम्रता व कार्यकारिणी सदस्य शीतल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी डा. एसएस बलूड़ी ने चुनाव परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed