{"_id":"59a83e384f1c1bfd268b4a3e","slug":"150419820814-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ला में छात्र संघ चुनाव आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ला में छात्र संघ चुनाव आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव में आज 7880 छात्र मतदान करेंगे। चुनाव समिति ने 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही छात्र संघ चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बिड़ला परिसर को चारों ओर से बंद कर दिया गया है। मुख्य गेट को छोड़कर अन्य सभी गेट पर बैरिकेटिंग लगा दिए गए हैं।
विवि के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने बताया कि इस वर्ष छात्र संघ चुनाव में 7880 छात्र मतदाता हैं। बताया कि मतदान प्रक्रिया संपन्न करने में बिड़ला परिसर के 300 शिक्षक व कमी सहयोग करेंगे। जबकि 140 कर्मी व शिक्षक 14 मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे। वहीं 60 से अधिक कर्मी मतगणना में कार्य करेंगे। इसके अलावा नियंता मंडल, डीएसडब्ल्यू बोर्ड के साथ ही रिजर्व कर्मी भी मतदान प्रक्रिया संपन्न करने में योगदान देंगे। मतदान प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। ब्यूरो