{"_id":"59a83e334f1c1b60738b49ae","slug":"150419820320-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी भी कर रही किटी पीडितों से भददा मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी भी कर रही किटी पीडितों से भददा मजाक
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
करोड़ों के हाईप्रोफाइल किटी प्रकरण की जांच को लेकर एसआईटी की गंभीरता का अंदाज इससे ही लगाया जा सकता है कि शिकायत करने के लिए जारी व्हाट्सअप नंबर ठप पड़ा है।
किटी प्रकरण से शहर का हर दूसरा मध्यमवर्गीय परिवार जुड़ा हुआ है। जमा पूंजी हर परिवार ने किटी में निवेश कर दी थी। आमजन के करोड़ों हजम कर लेने के प्रकरण की जांच को लेकर आला अफसरों ने फुर्ती दिखाते हुए एसआईटी गठित कर दी थी। बकायदा मेला नियंत्रण भवन में कार्यालय भी खोल दिया गया था।
विज्ञापन
एक व्हाटसअप नंबर और ई-मेल एड्रेस भी जारी किया था। पुलिस अफसरों ने दावा किया था कि किसी भी किटी पीड़ित को भटकना नहीं पड़ेगा। वह घर बैठे - बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। लेकिन यह व्हाट्सअप नंबर पर बंद आ रहा है। अमर उजाला संवाददाता ने बृहस्पतिवार सुबह व्हाट्सअप नंबर पर मैसेज किया तो वह डिलीवर ही नहीं हुआ। सामने आया कि 15 जून को आखिरी बार व्हाट्सअप स्टेटस इस्तेमाल हुआ था, उसके बाद से इस नंबर का इस्तेमाल नहीं हुआ। ऐसे में भला पीड़ित कैसे अपनी शिकायत एसआईटी को भेज सकता है ये सवाल खड़ा हो गया है। साफ है कि एसआईटी भी आमजन से मजाक करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
यह है व्हाट्सअप नंबर
7457885480