{"_id":"59a83e314f1c1b5a738b498b","slug":"150419820112-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति के गीतो से गूंजेगा गढ़वाल विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति के गीतो से गूंजेगा गढ़वाल विश्वविद्यालय
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में 8 सितंबर को देशभक्ति गीतों की गूंज रहेगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से गढ़वाल विवि में ‘यह है इंडिया का टाइम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। देशभर के कुल 75 विवि और उच्च शिक्षण संस्थानों में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड के आईआईटी रुड़की व केंद्रीय गढ़वाल विवि का चयन किया गया है।
प्रधानमंत्री के विजन 2022 में देश के उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों की सहभागिता को बढ़ाने के उद्देश्य से मानव संसाधन विकास मंत्रालय ‘यह है इंडिया का टाइम’ कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। गढ़वाल केंद्रीय विवि में यह कार्यक्रम 8 सितंबर को चौरास परिसर स्थित ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम के तहत आपदा प्रबंधन विषय पर गोष्ठी और फिर दिल्ली का रॉक बैंड देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति देगा। कार्यक्रम की जिम्मेदारी डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी को सौंपी गई है। प्रो. पचौरी ने कार्यक्रम संचालन के लिए 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसमें डा. एसपी सती को नोडल अधिकारी, डा. वाईपी रैवानी को कार्यक्रम संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। डा. बीपी नैथानी, डा. एसएस बिष्ट, डा. बीएस भंडारी, डा. मुकुल पंत, डा. कृष्णकांत, डा. महेंद्र बाबू, डा. अजीत पंवार, वरुण बर्त्वाल आदि कमेटी के सदस्य हैं।