{"_id":"59a1c7a04f1c1b83108b4856","slug":"150377462516-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी उतराखंड के स्थायी कैंपस के लिए आंदोलन होगा प्रचंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी उतराखंड के स्थायी कैंपस के लिए आंदोलन होगा प्रचंड
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एनआईटी के मसले पर प्रजम ने 28 अगस्त (कल) को श्रीनगर बंद का आह्वान किया है। इसमें व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ बैंक, शिक्षण संस्थान और राजकीय कार्यालय बंद रखने की अपील की गई है। श्रीनगर व्यापार संघ ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया है।
प्रगतिशील मंच श्रीनगर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भागीदारी की अपील की है। वहीं, राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में प्रजम का एनआईटी के स्थायी कैंपस का शीघ्र निर्माण, संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में चिकित्सकों की तैनाती और शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग के लिए 71 वें दिन धरना जारी रहा। प्रजम के सदस्य सुरजीत बिष्ट ने बताया कि एनआईटी के स्थायी कैंपस के सुमाड़ी में निर्माण के मामले में एनआईटी प्रशासन, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधि अलग-अलग बयान देकर भरमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुमाड़ी में सुरक्षा दीवार का निर्माण करने के पश्चात बोला जा रहा है कि भूमि अनुपयुक्त है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
...........
छात्रों की हड़ताल सातवें दिन जारी
श्रीनगर। एनआईटी उत्तराखंड को मैदान में शिफ्ट करने की मांग के लिए संस्थान के छात्र-छात्राएं सातवें दिन भी हड़ताल पर रहे। छात्र-छात्राएं शिफ्टिंग पर लिखित आश्वासन चाहते हैं। जबकि संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि उनकी मांगों से एमएचआरडी को अवगत करा दिया गया है।