फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ..जीएसटी अपना ही करे कारोबार

..जीएसटी अपना ही करे कारोबार

Sun, 27 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
..जीएसटी अपना ही करे कारोबार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कपड़ा एसोसिएशन कंसट्रेशन और ऑल इंडिया ट्रेडर्स तथा टैली की ओर से शनिवार को ज्वालापुर स्थित एक होटल में हुई संगोष्ठी में वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने कपड़ा व्यापारियों को जीएसटी से संबंधी बारीकियां समझाई।

इस दौरान वाणिज्य कर विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर शिवानी त्रिपाठी और बुलरेज ने व्यापारियों को बताया कि जीएसटी की विधियों को अपनाकर कारोबार किया जाना आसान है। उन्होंने व्यापारियों से सभी नियमों को समझकर उनके अंतर्गत ही कारोबार करने को कहा। उन्होंने कहा कि नई कर प्रणाली ज्यादा सरल है। जिससे व्यापार करना आसान हो जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कैलाश केसवानी कारोबार तभी सरल और तरीके से किया जा सकता है, जब विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर संबंध हों। दिल्ली से आए टैली के डायरेक्टर बलवंत चौहान ने मौजूदा दौर में बाजार की चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। व्यापार मंडल के ज्वालापुर नगर अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। कपड़ा एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक अमर कुमार तथा स्थानीय अध्यक्ष रवि घींगड़ा ने कहा कि अभी तक जीएसटी के सभी प्रावाधानों की सहीं जानकारी नहीं होने के चलते व्यापारियों को इस नई प्रणाली को अपनाने में दिक्कतें आ रही है। जिस पर अधिकारियों ने कई तकनीकीं की जानकारी दी। गुलजार अहमद, हेमंत कुमार, अजय बजाज, नवीन गोयल, सचिन गोयल, सचिन अरोड़ा, सन्नी कुमार , प्रवीण कुमार, नरेश जैनर, प्रदीप सेठी, विजय सेठी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed