फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कुलसचिव पर बरसे छात्र

कुलसचिव पर बरसे छात्र

Sun, 27 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
कुलसचिव पर बरसे छात्र

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुट धरने पर बैठ गए। एबीवीपी के बैनर तले बैठे छात्र कुलसचिव कार्यालय परिसर में तो भुल्लर गुट गेट पर बैठ गया। दोनों गुट छात्रों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर नारेबाजी करते रहे।
शनिवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में कुलसचिव कार्यालय परिसर में एबीवीपी के बैनर तले धरने का नेतृत्व कर रहे छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चर्चित बालियान और मनीष चौहान ने कहा कि छात्र हितों की मांगों की विवि प्रशासन अनदेखी करता आ रहा है। उनकी मांगों में को-एजूकेशन शिक्षा पद्धति लागू करने, केंद्रीय विवि का दर्जा देने, क्लास रूम में पंखे और साफ सफाई कीनह शामिल है। वहीं धरने पर पहुंचे कुलसचिव ने उनकी मांगों का ज्ञापन लिया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित चौहान, प्रभात कुमार, गोविंद पंवार, गोपाल उपाध्याय, जौनी, रेशु, अंशुल, आदित्य, पीयूष, अतुल, अभिषेक चौहान, तरूण चौहान, अंकित, रवि तिवारी, अमन यादव, कपिल, प्रियांश, सौरभ पंवार, अभिषेक चौहान, आशुतोष, केडी राणा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


पेट्रोल से भरी बोतल लेकर धरने पर बैठा भुल्लर गुट
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय के मुख्य गेट के सामने भुल्लर गुट के छात्र पेट्रोल से भरी बोतल लेकर धरने पर बैठ गए। जिस पर सीओ कनखल और थानाध्यक्ष ने भारी पुलिस बल के साथ धरने पर पहुंचकर पेट्रोल से भरी बोतल छीनी। वहीं छात्रों का देर शाम तक धरना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव कार्यालय के बाहर विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में छात्र मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। घंटों तक उनकी मांगों पर कोई विवि प्रशासन से कोई अधिकारी न पहुंचने पर छात्र पेट्रोल से भरी बोतल लेकर पहुंच गए। उन्होंने बोतल को हवा में लहराते हुए मांगे न माने जाने पर आत्मदाह करने की चेेतावनी दी। विक्रम भुल्लर ने कहा कि विवि में छात्रों की पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने एबीवीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों ने पिछले साल एबीवीपी पर भरोसा किया, लेकिन वे बताएं कि पूरे साल क्या किया। कहा कि अब चुनाव होने हैं तो धरने आदि कर छात्रों की भावना लूटने का काम कर रहे हैं। वहीं धरने पर पहुंचे सीओ कनखल जेपी जुयाल और थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने विक्रम भुल्लर के हाथों से पेट्रोल भरी बोतल को छीनकर अपने कब्जे में ले लिया। इस दौनान जमकर छीना झपटी भी हुई। इस मौके पर वैैैभव चौहान, अक्षय कुमार, गर्व बत्रा, साहिल, धर्मेंद्र, रोहित, पुनीत, अनमोल पुंडीर, कर्ण सिंह, अंकित रोड, राहुल त्यागी, योगेंद्र, अमित सैनी, उत्तम राय, धर्मवीर, अवधेश, संज, राकेश गुर्जर, शगुन त्यागी, मनीष सिंह आदि शामिल हुए।


विवि में नामांकन 4 को और मतदान 8 को
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण परिषद के गठन को लेकर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. पीसी जोशी ने बताया कि एक सितंबर को मतदाता सूची जारी होगी, दो सितंबर को आपत्ति और शाम को मतदाताओं की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। नामांकन पत्र वितरण दो सितंबर से तो नामांकन पत्र जमा करने की तिथि 4 सितंबर है। इसके बाद 5 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और इसी दिन वापसी के बाद शाम पांच बजे प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। मतदान 8 सितंबर को होगा और इसी दिन मतगणना और शपथ ग्रहण होगा।

एबीवीपी ने नामों की घोषणा की
एबीवीपी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण परिषद चुनाव के लिए पैनल घोषित किया। एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पंत और जिला संयोजक मोहित चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तरुण चौहान, महासचिव के लिए अमन सिंह, उपाध्यक्ष के लिए गोविंद पंवार, सह सचिव के लिए रवि तिवारी, कोषाध्यक्ष के लिए गोपाल उपाध्याय का नाम घोषित किया। इस मौके पर नगर मंत्री आदित्य गौड़, पीयूष चौहान, मंयक, विकास धीमान, निखिल, मयूर, गौरव, विमल भट्ट, नवीन जोशी आदि शामिल हुए।



एसएमजेएन कालेज में मतदान 31 को
हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कालेज में छात्र कल्याण परिषद के गठन को लेकर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एसके कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मतदाता सूची 27 अगस्त को जारी होगी और 29 अगस्त को नामांकन, जांच और वापसी के बाद इसी दिन प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 31 अगस्त को सुबह 8 बजे से कक्षा प्रतिनिधि हेतु मतदान, फिर मतगणना करने के बाद छात्र संघ कार्यकारिणी हेतु नामांकन, नाम वापसी और 4 बजे से मतदान कराने के बाद मतगणना करते हुए विजयी प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed