फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 27 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
घाट/गोपेश्वर। जीआईसी घाट में दो दिनों तक आयोजित खंड स्तरीय संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा के जौहर दिखाए। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग के नृत्य प्रतियोगिता में जीआईसी कुंडबगड़ प्रथम, बालिका इंटर कॉलेज घाट द्वितीय व कन्या जूहा स्कूल घाट तृतीय रहा। इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में बालिका इंटर कॉलेज घाट, जीआईसी बांजबगड़ व जीआईसी घाट क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। श्लोक उच्चारण में जीआईसी बैरासकुंड प्रथम व जीआईसी बांसवाड़ा द्वितीय रहे। समूह गान में जीआईसी बांजबगड़, कांडई और घाट क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में ब्लॉक के दस विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।

वहीं, जीआईसी बैरांगना में संस्कृत प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग संस्कृत समूह गान में जीआईसी बैरांगना, गडोरा व टंगसा तथा सीनियर वर्ग में जीआईसी नंदप्रयाग, जीजीआईसी गोपेश्वर व जीआईसी घिंघराण ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत समूह नृत्य में एसजीआरआर, जीजीआईसी गोपेश्वर व कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़ तथा सीनियर वर्ग में जीआईसी बैरांगना, जीजीआईसी गोपेश्वर व जीआईसी गोपेश्वर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। संस्कृत श्लोक उच्चारण में जीआईसी नंदप्रयाग की कुसुम रावत, जीआईसी बैरांगना की आयशा व संस्कृत महाविद्यालय मंडल के अभिषेक नैथानी तथा सीनियर वर्ग में जीआईसी बैरांगना के महादेव सेमवाल, जीआईसी टंगसा की दिव्या व संस्कृत महाविद्यालय मंडल के अनुसूया प्रसाद क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। संस्कृत प्रतियोगिता के संयोजक लक्ष्मी प्रसाद मलगुड़ी ने बताया कि अव्वल प्रतिभागी जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed