{"_id":"59a1c7834f1c1b20498b4725","slug":"15037745969-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल मन ने उकेरे राष्ट्रीय एकता के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल मन ने उकेरे राष्ट्रीय एकता के रंग
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
द विजडम ग्लोबल स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता में विविधता में एकता विषय पर बच्चों ने अपनी कल्पना के रंग भरे। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन यूसी जैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में भारत ही एकमात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है, जिसमें कई धर्मों, भाषाओं और संस्कृति को मानने वाले नागरिक एक साथ मिलजुलकर रहते हैं। सभी देशभक्ति की भावना के साथ देश की परंपराओं और संविधान का समान रूप से सम्मान करते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे देश में यही सुंदर वातावरण अनेकता में एकता को दर्शाता है। इंटर स्कूल ड्राइंग स्कूल प्रतियोगिता में द विजडम ग्लोबल स्कूल के अलावा ओलीवीया इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, एचीवर्स होग पब्लिक स्कूल, रायल पब्लिक स्कूल के कक्षा पहली से लेकर पांचवीं तक के 95 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य डा. अरुण सिंह ने बताया कि स्कूल में इससे पहले भी एकेडमिक एवं सामाजिक विषयों को लेकर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर डा. अशोक त्यागी, ज्योत्सना, नीरज शर्मा, रुचि नौटियाल, शिवम आहूजा, मोनिका चैधरी, नेहा, प्रीति, जेही, आकृति आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने योगदान दिया।