{"_id":"59a057024f1c1bb87e8b46ea","slug":"150368028616-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोट-कंडारा के नंदा देवी मंदिर और लंगासू के चंडिका मंदिर में आयोजित धर्मिक अनुष्ठानों में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोट-कंडारा के नंदा देवी मंदिर और लंगासू के चंडिका मंदिर में आयोजित धर्मिक अनुष्ठानों में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। क्षेत्र के कोट-कंडारा के पौराणिक नंदा देवी मंदिर में आयोजित श्री मद्देवी भागवत पुराण कथा और राज राजेश्वरी चंडिका मंदिर में चल रही पूजा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नंदा देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद्देवी भागवत के तीसरे दिन कथावाचक पंडित राहुल मैखुरी ने नव दुर्गा के स्वरूपों का वर्णन करते हुए कहा कि मां दुर्गा की पूजा करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण बिष्ट, उमेद सिंह कठैत, मनोज रावत, ग्राम प्रधान देवंति रावत आदि मौजूद थे। वहीं लंगासू के पौराणिक सिद्धपीठ राजराजेश्वरी चंडिका मंदिर में आयोजित अनुष्ठान के तीसरे दिन पंडित चंद्र बल्लभ नगवाल ने देवी का शृंगार कर पूजा संपादित की। इस मौके पर लंगासू, चमाली, डुंगल्वाली, कर्णप्रयाग, उत्तरों, भकुंडा और कालेश्वर आदि स्थानों से आए सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।