फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जल कलश यात्रा के साथ गोपेश्वर में शुरू हुआ गणेश महोत्सव

जल कलश यात्रा के साथ गोपेश्वर में शुरू हुआ गणेश महोत्सव

Fri, 25 Aug 2017 10:27 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
जल कलश यात्रा के साथ गोपेश्वर में शुरू हुआ गणेश महोत्सव

विज्ञापन

गोपेश्वर। उम्मीदें ग्रुप की ओर से नगर में गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। नगरवासियों ने जल कलश यात्रा निकाली और पूजा अर्चना के साथ ही गणेश प्रतिमा की स्थापना की।
उम्मीदें ग्रुप की ओर से नगर में भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने वैतरणी कुंड के जल से भगवान गणेश का अभिषेक किया। इसके बाद आचार्य ब्राह्मणों ने वेद मंत्रों के साथ यहां भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना की। गणेश महोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक मनोज बिष्ट ने बताया कि गणेश महोत्सव चार सितंबर तक चलेगा। आयोजन में प्रतिदिन भजन संध्या होगी और चार सितंबर को गणेश विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर उम्मीदें ग्रुप के अध्यक्ष मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, ज्योतिष डिमरी, मनोज जुयाल, वीरेंद्र बिष्ट, अनूप रावत, गीता बिष्ट, सीमा तिवारी, बीना खत्री, ममता भट्ट और रेखा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


भगवान गणेश की भव्य शोभा यात्रा निकाली
उत्तरकाशी। गणेश चतुर्दशी पर जिला मुख्यालय में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। नगर में जगह-जगह भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना की गई। शुक्रवार को गणेश उत्सव समिति ने भगवान गणेश की मूर्ति के साथ नगर में शोभा यात्रा निकाली। वहीं गंगोरी में डोडीताल अन्नपूर्णा मंदिर समिति ने भी भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा की। वहीं डोडिताल गणेश की जन्म स्थली में महाराष्ट्र के पर्यटकों ने गणेश की पूजा कर मन्नतें मांगी। इस मौके पर विजेंद्र रातव, अजय प्रकाश बडोला, पुष्पा पंवार, हरीश मराठा, महादेव, विजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र पंवार, मोहन सिंह और दीवान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed