फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सैकड़ों एलईडी लाइट खराब होने धर्मनगरी में छाया अंधेरा

सैकड़ों एलईडी लाइट खराब होने धर्मनगरी में छाया अंधेरा

Thu, 24 Aug 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सैकड़ों एलईडी लाइट खराब होने धर्मनगरी में छाया अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
धर्मनगरी में सैकड़ों स्ट्रीट लाइट की एलईडी खराब हो गई है। नगर निगम के पार्षदों को लगता कि सप्लायरों ने डुप्लीकेट एलईडी स्प्लाई की है। कई पार्षद अपने क्षेत्र में पथ-प्रकाश विभाग से पुरानी उतारी गई सोडियम तथा ट्यूब लाइटों को ही ठीक कराकर फिर लगवा रहे हैं। इसके साथ ही नगर निगम एलईडी लाइट सप्लायरों को नोटिस देने की तैयार कर रहा है।
भूपतवाला वार्ड नंबर 19 के पार्षद अनिल मिश्रा ने बताया कि उनके वार्ड में 25-30 लाइटें बंद हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारी पूछने पर बताते हैं कि एलईडी तो ठीक है, परंतु उनका ड्राइवर खराब हो गया है, जिनको बदलवाया जाएगा। उनका कहना है कि एलईडी खराब है या ड्राइवर खराब है यह महत्वपूर्ण बात नहीं है। समस्या यह है कि स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरा छाया है। बरसात के मौसम में स्ट्रीट लाइटों के बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है और पार्षदों को भला बुरा सुनना पड़ रहा है। वार्ड नबंर 5 निर्मला छावनी के पार्षद राहुल कांडपाल ने अपने वार्ड में बृहस्पतिवार को नगर निगम से खराब बताकर उतरी गई पुरानी सोडियम तथा ट्यूब लाइटों को ठीक कराकर लगवाने के लिए भिजवाया है। उन्होंने बताया कि अंधेरे से तो अच्छा है पुरानी लाइटों को ठीक कराकर लगवा दिया लाए। बिरलाघाट क्षेत्र में भी कई स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। गंगा नहर पर बने पुलों की लाइटें भी बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन


कंपनियों को लाइटें ठीक कराने को नोटिस देंगे
पथ-प्रकाश विभाग के प्रभारी तथा कर एवं राजस्व अधिकारी राहुल कैंथोला ने बताया कि लगभग दो-ढाई सौ लाइटों के बंद होने की सूचना है। जिन्हें ठीक कराने के लिए एलईडी सप्लायरों को नोटिस भेजा जा रहा है। उन्होंने बरसात में एलईडी लाइट से ड्राइवर गीला होने से खराब होना बताया है, जबकि एलईडी ठीक है। अभी एलईडी लाइटें गारंटी अवधि में हैैं। सप्लायरों से ऐसी व्यवस्था करने को कहा जाएगा कि वे15 दिन के अंदर नगर निगम से लाइटों की जानकारी लेना सुनिश्चित करें और यदि कहीं कोई एलईडी खराब है तो उसको तत्काल ठीक कर दिया जाए या फिर बदल दिया जाए ताकि लोगों को परेशान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed