{"_id":"59986e0e4f1c1b2d418b475d","slug":"15031618905-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम ने किया अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम ने किया अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला अनुश्रवण व मूल्यांकन समिति ने डीएम के निर्देश पर शहर के अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया। शहर में 6 अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिनमें बेस अस्पताल का अल्ट्रासाउंड केंद्र भी शामिल है। शनिवार को डिप्टी सीएमओ एनके त्यागी व एसडीएम मायादत्त जोशी ने श्रीकोट बेस अस्पताल, ईश्वर डायग्नोसिस श्रीकोट, नेगी अल्ट्रासाउंड, नैथानी अल्ट्रासाउंड, मधुर नर्सिंग होम मां गायत्री अल्ट्रासाउंड का केंद्रों का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएमओ डा. त्यागी ने बताया कि विभागीय नियमित प्रक्रिया के तहत अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। यह निरीक्षण हर तीन माह में किया जाता है। श्रीनगर में संचालित हो रहे किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर कोई अनियमितता नहीं पाई गई है। टीम में महिला चिकित्साधिकारी स्निग्धा, अनुश्रवण समिति के कोआर्डिनेटर आशीष रावत आदि शामिल थे।