{"_id":"59986d174f1c1b3f3c8b47a1","slug":"150316164310-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख की नजर में रहेगा कर्णप्रयाग शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी आंख की नजर में रहेगा कर्णप्रयाग शहर
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ावों में से एक कर्णप्रयाग शहर पर अब तीसरी आंख की नजर रहेगी। यहां नगर पालिका आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है। इससे पालिका के साथ ही पुलिस को भी बड़ी मदद मिलेगी।
बदरीनाथ हाईवे पर पंचपुलिया से लेकर उमट्टाधार, कर्ण मंदिर, पोखरी पुल, उमा देवी चौक, मुख्य बाजार के साथ नैनीताल हाईवे पर बनी बहुमंजिला पार्किंग, अपर बाजार, अस्पताल परिसर में कई जगह संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। पुलिस कोतवाली प्रभारी बृजमोहन राणा का भी मानना है कि आपराधिक गतिविधियों को रोकने और अपराधियों को पकड़ने में सीसीटीवी कैमरे मदद करते हैं। पालिकाध्यक्ष सुभाष गैरोला ने बताया कि पालिका प्रशासन आम नागरिकों की सुरक्षा हित में यह प्रयास कर रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में करीब तीन लाख की लागत से करीब दस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना है। जल्द कैमरे लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
हर बार दिखी सीसीटीवी की कमी
कर्णप्रयाग। मई माह में गोविंदघाट में दोहरा हत्याकांड कर एक अपराधी अपनी कार कर्णप्रयाग पुलिस चौकी के सामने खड़ा कर फरार हो गया था। तब पुलिस अधिकारियों का कहना था यदि सीसीटीवी कैमरे होते तो अपराधी को पकड़ने में मदद मिलती। यही नहीं अगस्त 2011 में यहां बदरीनाथ हाईवे पर एक युवक की हत्या कर शव नदी किनारे फेंक दिया गया। इसके अलावा ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, संदिग्ध लोगों और शराबियों की धरपकड़ करने में दिक्कत हो रही थी। दूसरी ओर 13 अगस्त को थराली में अस्पताल परिसर में डॉक्टर की कार को आग लगा दी गई। अगर सीसीटीवी कैमरे लगे होते तो मामले का खुलासा हो जाता।
विज्ञापन