फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खंभे से टकराई बस, एक की मौत

खंभे से टकराई बस, एक की मौत

Fri, 18 Aug 2017 10:47 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खंभे से टकराई बस, एक की मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरिद्वार- ऋषिकेश हाईवे पर शुक्रवार तड़के गहरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर यूपी के श्रद्धालुओं की बस बिजली के खंभे से जा टकराई। इससे एक श्रद्धालु की दुर्घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि पंद्रह घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक श्रद्धालु की शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दुर्घटना अलकनंदा होटल के ठीक सामने हाईवे पर तड़के करीब सवा चार बजे घटी। ऋषिकेश की ओर जा रही बस के गहरे गड्ढे में पहिये के आते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे बस सीधे दूसरी साइड पर बिजली के खंभे से टकरा गई। सूचना मिलने पर हरिद्वार कोतवाली पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां एक श्रद्धालुु को मृत घोषित कर दिया गया। इधर, बस चालक दुर्घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहा। एसएसआई केदार सिंह चौहान ने बताया कि मृतक की शिनाख्त विद्याराम (55) पुत्र मुकुट सिंह निवासी उधमपुर सैफई यूपी के रूप में हुई। घायलों में केरन सिंह (54), सुरेश चंद्र (45), सुशील कुमार (30), शीतला (32), पुष्पा (40), जयवीर सिंह (51), बुसमीरा देवी (45), कमलेश देवी (45), सरस्वती (35), मीरा (50), तेलूराम (35), मुनेश (50), राजबती (55) शामिल हैं। ये सब जसवंतनगर-परसाबिया इटावा, सलेमपुर मैनपुरी और सैफई के रहने वाले हैं। एसएसआई ने बताया कि सभी श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर निकले थे और वे कुरुक्षेत्र से ऋषिकेश जा रहे थे। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए हैं। घायलों की हालत में सुधार है। आरोपी चालक की तलाश कर रहे है।
विज्ञापन


एक बार ऐसा लगा कि नहीं बचेंगे
हरिद्वार। बकौल श्रद्धालु वे सब नींद में थे। एकदम तेज आवाज हुई। जब आंख खुली तो सब एक दूसरे के ऊपर थे। एकबारगी मानो ऐसा लगा कि जिंदा भी नहीं बचेंगे। चीख पुकार मच गई। सब एक दूसरे को रौंदने लग गए। जैसे-तैसे बस के शीशे तोड़कर भी बाहर निकलकर आए। जब बाहर झांककर देखा तो सांस में सांस आई। घायल साथियों को देखकर हर किसी के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद भर दिए गड्ढे
हरिद्वार। हाईवे पर हुई दुर्घटना के बाद ही हाईवे का निर्माण कर रही एरा कंपनी हरकत में आई। दुर्घटनास्थल से लेकर आसपास के गहरे गड्ढों को आनन- फानन में भर दिया गया। जैसे ही ये बात प्रचारित हुई कि दुर्घटना की मुख्य वजह गड्ढा है तो एरा कंपनी सक्रिय हो गई। शुक्रवार को हाईवे पर गड्ढों केा पाटने का कार्य तेजी से चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed