फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक साल की उठापटक के बीच न चल पाया ट्रांसफार्मर

एक साल की उठापटक के बीच न चल पाया ट्रांसफार्मर

Fri, 18 Aug 2017 10:47 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
एक साल की उठापटक के बीच न चल पाया ट्रांसफार्मर

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ज्वालापुर के डाट क्षेत्र में लोड बढ़ाए बिना नई लाइनें खींचकर ट्रांसफार्मर चलाने पर उसमें आग लग गई।
रानीपुर के विधायक आदेश चौहान के प्रयासों से ज्वालापुर की घनी आबादी वाले डाट क्षेत्र मेें नया ट्रांसफार्मर लगाया था। ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर भी लोगों के बीच विवाद छिड़ गया। क्षेत्र के एक वर्ग ने कहा कि पीपल के पास ट्रांसफार्मर नहीं लगने दिया जाएगा। जब विधायक ने प्रयत्न कर ट्रांसफार्मर रखवाया तब एक वर्ग ने इतना विरोध किया कि पुलिस को हस्तक्षेप कर कुछ लोगों को कोतवाली ले जाना पड़ा। ट्रांसफार्मर लगने के बाद शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर भारी दबाव बनाया गया कि वे धार्मिकता को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफार्मर उतरवाए। आदेेश चौहान के अड़ने के बाद ट्रांसफार्मर नहीं उतरा। ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध कर रहे लोगों ने करीब पांच सौ घरों की आबादी वाले अपने नए क्षेत्र में लाइने खींचने के लिए ऊर्जा निगम को बाध्य किया। परिणाम यह निकला कि ट्रांसफार्मर चालू करते ही उसमें आग लग गई।

अब जिस क्षेत्र के लिए ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था उस क्षेत्र के लोग ट्रांसफार्मर हटाने की मांग कर रहे हैं। विधायक आदेश चौहान ने बताया कि वे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर नया ट्रांसफार्मर लगवाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। हालांकि अभी तक नया ट्रांसफार्मर न मिलने से क्षेत्र वासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed