फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दो वाहन दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन घायल

दो वाहन दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन घायल

Fri, 18 Aug 2017 09:20 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
दो वाहन दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
जोशीमठ। जिले में दो वाहन दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति सामान्य है।
जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बृहस्पतिवार रात को एक टैंकर हाईवे किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक नितिन (38) पुत्र बृजपाल निवासी मुजफ्फरनगर यूपी की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रमोद (मजदूर) पुत्र इंद्र प्रसाद निवासी किशनगंज, बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे सुधारीकरण कार्य में लगे सीमा सड़क संगठन के मजदूरों ने घायल को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया। उसके स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार सुबह नौ बजे गोविंदघाट-पुलना मोटर मार्ग पर ईडीसी चैक पोस्ट के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें राजदेवन मेहता निवासी गोविंदघाट और हुकुम सिंह फरस्वाण निवासी थैंग गांव घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति सामान्य बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed