{"_id":"59970ca24f1c1b1c428b493d","slug":"1503071413912-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंटेड सामग्री के प्रयोग पर 12 छात्र नेताओं को मिला नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंटेड सामग्री के प्रयोग पर 12 छात्र नेताओं को मिला नोटिस
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान प्रिंटेड सामग्री का प्रयोग किए जाने पर मुख्य चुनाव अधिकारी ने 12 छात्र नेताओं को नोटिस जारी किए हैं। इन छात्र नेताओं को 21 अगस्त तक चुनाव समिति के समक्ष अपना स्पष्टीकरण देना होगा।
छात्र संघ चुनाव प्रचार में प्रिंटेड सामग्री का प्रयोग किए जाने पर चुनाव समिति ने सख्त रुख अपनाया है। चुनाव समिति व प्राक्टर बोर्ड ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में बिड़ला परिसर में छात्र नेताओं से प्रिंटेड सामग्री जब्त की थी। इस पर शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी ने 12 छात्र नेताओं को इस संबंध में नोटिस जारी किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने कहा कि सभी 12 छात्र नेता संभावित प्रत्याशी हैं। जो छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए दावेदारी कर रहे हैं। प्रो. डिमरी ने कहा कि छात्र संघ चुनाव में लिंगदोह सिफारिशों का उल्लंघन किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
................
छात्रों ने की आम सभा की मांग
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की चुनाव समिति ने शुक्रवार को छात्र नेताओं के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में छात्रों ने मुख्य चुनाव अधिकारी से आम सभा आयोजित किए जाने की मांग की। इस पर मुख्य चुनाव अधिकारी आरसी डिमरी ने प्रस्ताव विवि प्रशासन को भेजे जाने की बात कही। चुनाव अधिकारी ने छात्रों को लिंगदोह समिति की सिफारिशों के बारे में भी विस्तार से बताया। बैठक में डिप्टी डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल, मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान, डा. आरएस नेगी, प्रो. वाईके फरस्वाण, प्रो. मृगेंद्र कुमार, डा. आशुतोष गुप्त, डा. देंवेद्र राणा, सुधीर जोशी, अतुल सती आदि मौजूद थे।